तस्वीर में बाईं ओर अस्पताल के बेड पर बैठे मरीज विक्रम सिंह और दाईं ओर उनके पास खड़े डॉक्टर नजर आ रहे हैं।

उदयपुर के एपेक्स हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जरी विभाग ने एक बार फिर जटिल मस्तिष्क सर्जरी में सफलता हासिल करते हुए 41 वर्षीय मरीज विक्रम सिंह के जटिल ब्रेन ट्यूमर (मेनिन्जियोमा) का सफल ऑपरेशन किया। यह सर्जरी अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. मुकेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में संपन्न हुई।

मरीज को तेज सिरदर्द, उल्टी तथा शरीर के दाहिने हिस्से, जिसमें हाथ और पैर शामिल हैं, में असामान्य झटकों और कमजोरी की शिकायत होने पर एपेक्स हॉस्पिटल लाया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई एमआरआई जांच में मस्तिष्क के बाएं ऊपरी हिस्से में लेफ्ट हाई पैराइटल कन्वेक्सिटी मेनिन्जियोमा नामक ट्यूमर की पुष्टि हुई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल सर्जरी करने का निर्णय लिया।

डॉ. मुकेश सिंह भदौरिया और उनकी टीम ने लेफ्ट हाई पैराइटल क्रैनियोटॉमी एवं माइक्रोसर्जिकल एक्सिशन ऑफ मेनिन्जियोमा प्रक्रिया के माध्यम से ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया। सर्जरी के दौरान मस्तिष्क के महत्वपूर्ण हिस्सों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरा ऑपरेशन सफल रहा।

ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है। सिरदर्द, कमजोरी और अन्य न्यूरोलॉजिकल लक्षणों में उल्लेखनीय कमी आई है तथा मरीज तेजी से स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट रहा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एपेक्स हॉस्पिटल में आधुनिक न्यूरोसर्जरी तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की मदद से जटिल मस्तिष्क रोगों का सफल उपचार किया जा रहा है। इससे गंभीर मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं और जटिल न्यूरोसर्जरी मामलों का प्रभावी उपचार संभव हो रहा है।

Tags: