तस्वीर में राजसमंद के अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज और उनके साथ मौजूद लोग नजर आ रहे हैं।   

राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र के जिलेवाड़ा गांव में भैंस चराने गए करीब 50–60 वर्षीय मौली राम माली को सांप ने काट लिया। बताया जा रहा है कि सांप रुसेल वाइपर (russel wiper) प्रजाति का था, जिसे जहरीला सांप माना जाता है।

सांप के काटने के बाद मौली राम ने भैंस चराने वाले अपने डंडे से सांप को मार दिया। इसके बाद वह मरे हुए सांप को अपने साथ लेकर राजसमंद के आर.के. चिकित्सालय पहुंच गए।

अस्पताल पहुंचने पर मौली राम ने डॉक्टरों से कहा, “मैं सांप को मारकर साथ लेकर आया हूं, आप मेरा इलाज कीजिए और इसे देखकर दवाई दीजिए।” हाथ में मरा हुआ सांप लेकर मरीज के अस्पताल पहुंचने से वहां कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

फिलहाल सांप के काटने के बाद मौली राम का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद लोगों में भी चर्चा का माहौल है।

Tags: