मंगलवार को आमेट के सीमाल जीएसएस से जुड़े औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों में 6 घंटे बिजली रहेगी बंद
आमेट तहसील के सीमाल 33/11 केवी जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Update: 2026-10-12 12:45 GMT
आमेट। तहसील क्षेत्र के सीमाल 33/11 केवी जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार को संबंधित औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों में छह घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि रखरखाव कार्य के कारण 11 केवी फीडर धनोली, एजी धनोली, दोवड़ा, पनोतिया एजी, पनोतिया डीएल, साकरोदा नयाघर, सारंगी, सीमाल और भैरूनाथ से संबंधित औद्योगिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
इस दौरान मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहने से इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के सहायक अभियंता ने यह जानकारी दी।