आमट के पवन तनय महाबली हनुमान मंदिर में सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर माँ मांगीबा महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।

आमेट में सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर माँ मांगीबा महिला मंडल के तत्वावधान में पवन तनय महाबली हनुमान मंदिर में श्रद्धा-भाव से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान 108 दरिद्रनारायणों को खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित की गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद पाठ, भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन हुआ। महाआरती के पश्चात भोजन प्रसादी के साथ भंडारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर 108 दरिद्रनारायणों को 10 किलो अनाज, 1 किलो दाल, 1 किलो शक्कर, 1 किलो चावल, साबुन, हल्दी-मिर्च पाउडर और अन्य मसाले वितरित किए गए। सर्वपितृ अमावस्या के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में माँ मांगीबा महिला मंडल की आशा पंवार, मीनाक्षी भाटी, बादाम साहू और लादी सेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags: