आमेट क्षेत्र के ग्रामीण और औद्योगिक इलाकों में सोमवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सरदारगढ़ और ढेलाणा स्थित 33/11 केवी जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते संबंधित 11 केवी फीडरों से जुड़ी विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी।

सरदारगढ़ 33/11 केवी जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव के कारण 11 केवी फीडर रावा खेड़ा, अमरतिया, वाटर वर्क्स, लोढियाणा, बुकरडा, पुरानी बुकरडा, सरदारगढ़ शहर और सरदारगढ़ एजी की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसी तरह, 33/11 केवी ढेलाणा जीएसएस पर रखरखाव कार्य के चलते 11 केवी फीडर ढेलाणा, सेलागुडा-, गोवल, बिकावास और मांईस से संबंधित औद्योगिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता उम्मेश कुमार दुबे ने यह जानकारी दी। निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सोमवार को छह घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

Tags: