आमेट: सरदारगढ़ में हजरत वली बाबा का दूसरा उर्स 6 नवंबर से होगा शुरू
ताबा की पाल स्थित दरगाह पर दो दिवसीय उर्स के दौरान चादर शरीफ का जुलूस, मिलाद शरीफ और कव्वाली का आयोजन किया जाएगा।
आमेट। सरदारगढ़ तहसील मुख्यालय पर गुलमाने सैलानी हजरत वली बाबा साहब का दो दिवसीय दूसरा उर्स मुबारक 6 नवंबर 2026, शुक्रवार से शुरू होगा। तालाब की पाल स्थित नाले वाले पीर साहब की दरगाह पर आयोजित होने वाले इस उर्स का आयोजन गुलमाने सैलानी कमेटी के तत्वावधान में किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उर्स के पहले दिन शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे अंजुमन मदरसे से गाजे-बाजे के साथ चादर शरीफ का जुलूस रवाना होगा। जुलूस कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए दरगाह शरीफ पहुंचेगा, जहां अकीदतमंदों की ओर से चादर पेश की जाएगी।
शुक्रवार शाम नमाज-ए-ईशा के बाद मिलाद शरीफ का आयोजन होगा। इसके पश्चात शानदार महफिल-ए-मिलाद (कव्वाली) का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कपासन के देश के मशहूर कव्वाल शब्बीर सदाकत शाबरी अपने सूफियाना कलाम पेश करेंगे।
उर्स के अवसर पर जायरीन के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है। गुलमाने सैलानी कमेटी के तत्वावधान में आयोजित यह दो दिवसीय उर्स 6 नवंबर से धार्मिक एवं सूफियाना कार्यक्रमों के साथ शुरू होगा।