आमेट: आंचलिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्वत्सोव
विद्यार्थियों ने रंगोली सजाकर और आतिशबाजी के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
आमेट के आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में दीपावली पर्वोत्सव के दौरान उपस्थित शिक्षक और विद्यार्थी।
आमेट। नगर के मारू दरवाजा अन्दर स्थित आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में दीपावली पर्वोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में रंगोली सजाई गई और विद्यार्थियों ने आतिशबाजी के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा सुथार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय संचालक एवं पत्रकार मुबारिक-अजनबी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा सुथार ने दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया।
दीपावली पर्वोत्सव के दौरान विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इसके बाद पटाखों की गूंज के बीच भव्य आतिशबाजी की गई और दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ने दीपोत्सव पर्व के संबंध में प्रकाश डालते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा सुथार, सागर बागवान, श्रीमती लक्ष्मी लोहार, श्रीमती मुराद बानु, प्रेरणा कंवर, श्रीमती कांता खटीक, श्रीमती उम्मीशा दायमा, बसंती मेवाड़ा और श्रीमती चंदा मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे। विद्यालय में आयोजित इस पर्वोत्सव में विद्यार्थियों की भागीदारी और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया गया।