कुंभलगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती, आमेट हॉस्पिटल में शुरू हुई अत्याधुनिक CT स्कैन सुविधा

आमेट के श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल में विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने अत्याधुनिक CT स्कैन मशीन का शुभारंभ किया, मरीजों को मिलेगी सुविधा।

Update: 2026-07-24 11:20 GMT

तस्वीर में पूर्व मंत्री व विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ (दाएं) पूजा-अर्चना के दौरान सीटी स्कैन मशीन पर तिलक लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पास खड़े व्यक्ति (बाएं) पूजा की थाली थामे हुए हैं।

आमेट स्थित श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री एवं विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।

सीटी स्कैन मशीन के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को गंभीर बीमारियों की समय पर जांच और उपचार में सुविधा मिलेगी। अब स्थानीय लोगों को बेहतर, त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी तथा जांच के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि यह केवल एक मशीन का उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह सेवा अनगिनत लोगों के जीवन में स्वास्थ्य, आशा और नया विश्वास लेकर आए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ कुंभलगढ़ ही समृद्ध कुंभलगढ़ की आधारशिला है।

कार्यक्रम में संत मुमुक्ष राम, डॉ रामानंद दाधीच, डॉ. दर्पंण दाधीच, शुभम दाधीच, राजेंद्र कुमार शर्मा, डॉ नेहा शर्मा, महिमा दाधीच, कविता दाधीच, राजेंद्र लोहार, कैलाश मेवाड़ा, ज्ञानेंद्र सिंह चुंडावत, सज्जन सिंह सोलंकी, रमन कंसारा, मदनलाल पुरोहित, राधेश्याम खटीक, हरि शसिंह राव, कैलाश सुथार, राधेश्याम जोशी, जयसिंह भाटी, अरुण मिश्रा, श्रवण कुमार मेवाड़ा, डॉ शिरीन कुमार वर्मा, डॉ. सी पी सूर्या सहित नगर के गणमान्य जन्म उपस्थित रहे।

श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल में सीटी स्कैन सुविधा की शुरुआत से आमेट सहित आसपास के क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिल सकेगी, जिससे चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

Tags:    

Similar News