पीएम श्री विद्यालय आमेट में व्यवसायिक शिक्षा कार्यशाला, बालकों ने सीखा गोल्ड फेशल करना
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में व्यवसायिक शिक्षा के तहत आयोजित ब्यूटी वेलनेस कार्यशाला में बालकों को जेंट्स ब्यूटीशियन जय सेन ने गोल्ड फेशल का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार मुबारिक अजनबी और प्यारे लाल प्रजापत का विद्यालय परिवार ने सम्मान भी किया।
तस्वीर में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में प्रधानाचार्य और विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों व पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जा रहा है।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में शुक्रवार को प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत की अध्यक्षता में व्यवसायिक शिक्षा के तहत बालकों के लिए ब्यूटी वेलनेस कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के दौरान गेस्ट लेक्चरर एवं जेंट्स ब्यूटीशियन जय सेन ने बालकों को चेहरे पर गोल्ड फेशल करने का प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला का संचालन कौशल मित्र राखी आर्य ने किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को ब्यूटी वेलनेस से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई तथा गोल्ड फेशल करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में पधारे पत्रकार मुबारिक अजनबी एवं पत्रकार प्यारे लाल प्रजापत का विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत, उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, शिक्षक मुकेश वैष्णव तथा व्यवसायिक मित्र नितीन तंबोली ने दोनों पत्रकारों का उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिवार की उपस्थिति में हुआ।