आमेट क्षेत्र में बिजली सप्लाई रहेगी बंद, शुक्रवार को कई गांवों और औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित

आमेट क्षेत्र में 31 जुलाई को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कई गांवों और औद्योगिक क्षेत्र में रख-रखाव के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

Update: 2026-07-30 10:06 GMT

आमेट क्षेत्र में शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रखने की सूचना जारी की है।

विद्युत विभाग के अनुसार 11 केवी जेतपुरा जीएसएस से जुड़े 11 केवी जोडलिया फिडर पर आने वाले गांवों से जुड़े क्षेत्र जोडलिया, सुमाडिया, सिरोडी आदि की विद्युत सप्लाई प्रातः 09 बजे से सांय 05 बजे तक आवश्यक रख-रखाव के कारण बंद रहेगी।

इसके साथ ही 11 केवी सियाणा फिडर से जुड़े क्षेत्र सियाणा गाँव, औधोगिक क्षेत्र आदि की विद्युत सप्लाई भी आवश्यक रख-रखाव कार्य के कारण प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक बंद रहेगी।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने यह जानकारी दी है। निर्धारित समय में रख-रखाव कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Tags:    

Similar News