उदयपुर: झाड़ोल के सरकारी स्कूल में गूंज संस्था ने बांटी स्टेशनरी
गूंज संस्था ने छात्रों को बैग व खेल सामग्री वितरित कर ग्रामीणों को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया।
तस्वीर में प्राथमिक विद्यालय के बरामदे में मेज पर बैठे शिक्षक एवं गूंज प्रतिनिधि के सामने छात्र बैठे हैं।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाड़ी, पंचायत समिति झाड़ोल, जिला उदयपुर में गूंज संस्था की ओर से सराहनीय एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, स्टेशनरी, क्रॉकरी, डस्टबिन, गेम बॉक्स सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री उपलब्ध करवाई गई।
गूंज संस्था की प्रतिनिधि एवं आदरणीया सिंटू कंवर मैडम ने विद्यार्थियों को सामग्री वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने समुदाय के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और स्वैच्छिक श्रमदान करवाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री जगदीश जोशी एवं अध्यापिका श्रीमती प्रेमलता मेघवाल उपस्थित रहे। गूंज संस्था की ओर से विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में किए गए इस प्रयास से बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, अनुशासन, खेल एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ने की बात कही गई।
विद्यालय परिवार की ओर से गूंज संस्था एवं उनकी पूरी टीम का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ समाज और शिक्षित भविष्य के संकल्प को रेखांकित किया।