खेड़ली मोड पुलिस का फ्लैग मार्च, हाईवे की होटलों का निरीक्षण कर दिया सुरक्षित रहने का संदेश
खेड़ली मोड थाना पुलिस ने देर रात एनएच-21 जयपुर-भरतपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने हाईवे की होटलों का निरीक्षण कर अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का संदेश दिया।
तस्वीर में खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र के एनएच-21 पर पुलिसकर्मी रात के समय फ्लैग मार्च निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
भुसावर। एनएच-21 जयपुर-भरतपुर पर स्थित खेड़ली मोड थाना पुलिस ने देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने, अपराधियों में भय तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने और आमजन को सुरक्षित रहने का संदेश दिया।
खेड़ली मोड थानाधिकारी पवन यादव ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज भरतपुर डॉ. प्रीति चंद्रा, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, वैर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रेरणा शेखावत एवं भुसावर पुलिस उपाधीक्षक नीरज शर्मा के निर्देशन में फ्लैग मार्च निकाला गया।
पुलिस टीम ने खेड़ली मोड थाना इलाके के एनएच-21 जयपुर-भरतपुर पर स्थित छोकर बाड़ा कला तथा ग्रामीण अंचल में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा हाईवे पर स्थित होटलों का भी निरीक्षण किया गया।
पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च के दौरान अपराधियों में भय और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने के साथ ही इलाके में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य थाना क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल कायम रखना रहा।