चांगला में रामदेवरा पदयात्रियों के लिए राम रसोड़ा शुरू, भोजन-विश्राम की व्यवस्था
चांगला नवयुवक मंडल और ग्रामीणों ने बाबा रामदेव के पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क चाय, नाश्ते, भोजन और रात्रि विश्राम का प्रबंध किया है।
चांगला गांव के एक शिविर के बाहर खड़े सेवादार
चांगला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम रसोड़े का भव्य शुभारंभ किया गया है। लोकदेवता बाबा रामदेव के प्रति अगाध आस्था रखते हुए अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए श्रद्धालु पैदल रामदेवरा की यात्रा पर निकलते हैं। इन रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए ही चांगला में इस राम रसोड़े की शुरुआत की गई है। इस रसोड़े में पदयात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन और रात्रि विश्राम के लिए रहने की समुचित व्यवस्था की गई है।
जनसेवा के इस कार्य में चांगला का नवयुवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासी पूरी लगन के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में वहां से गुजरने वाले सभी पैदल यात्री एवं वाहनों से जाने वाले श्रद्धालु प्रसाद व भोजन ग्रहण कर अपनी आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। चांगला का यह राम रसोड़ा आस्था, समर्पण और निस्वार्थ लोकसेवा का एक अनुठा प्रतीक बनकर सामने आ रहा है।