शिशोलाव गांव के गोलपुर मोड़ पर श्याम प्रेमी आयोजन समिति के सदस्य

ग्राम शिशोलाव के गोलपुर मोड़ पर रविवार, 30 अगस्त से पदयात्रियों के लिए प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्याम प्रेमी भंडारे का भव्य शुभारंभ कर दिया गया है। बौंली, बामनवास क्षेत्र के इस मार्ग से डिग्गी कल्याण जी महाराज, गणेश धाम, श्याम बाबा और रामदेवरा के लिए पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु श्याम प्रेमी भंडारा आयोजन समिति द्वारा यह नि:शुल्क सेवा व्यवस्था शुरू की गई है।

भक्तजन वीरेंद्र शर्मा थडौली, दशरथ, धर्म सिंह, पुखराज, दिनेश एवं मनीष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भंडारे में पैदल यात्रियों के लिए चाय, शुद्ध पेयजल और भोजन की पूरी व्यवस्था की गई है। शिशोलाव गांव के गोलपुर मोड़ पर हर साल की भांति इस बार भी भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं की सेवा का संकल्प दोहराया गया है, जिससे धार्मिक यात्रा पर निकले पदयात्रियों को काफी राहत मिलेगी।