गंगापुर सिटी में भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से सुना PM मोदी की ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 137वें संस्करण को सुनने के लिए गंगापुर सिटी में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी एकत्र हुए।
गंगापुर सिटी में रविवार, 30 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक लाइव प्रसारण सुना गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री मानसिंह गुर्जर तथा ‘मन की बात’ जिला संयोजक डॉ. हेमंत शर्मा के निर्देशन में सवाई माधोपुर जिला के समस्त मंडलों में आयोजित हुआ। गंगापुर सिटी में शहर मंडल अध्यक्ष श्री मिथलेश व्यास एवं निवर्तमान सभापति श्री शिवरतन अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे लाइव सुना।
कार्यक्रम के दौरान ‘मन की बात’ सह-संयोजक श्री धनेश शर्मा ने बताया कि 137वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले नेपाल में आई त्रासदी में जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने आत्मनिर्भर भारत सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। प्रधानमंत्री ने आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों के संदर्भ में विशेष संदेश देते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी और सक्रिय भूमिका के महत्व को रेखांकित किया।
इस अवसर पर जमनालाल वैष्णव, शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, शिवदयाल जोशी, चिरंजी लोधा, बबलू चौधरी, अतुल शर्मा, विजय बोहरा, मनोज बंसल, मुकेश राजलवाड़, मनोज सैनी, वेदप्रकाश शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।