प्रतापगढ़ में भाजयुमो प्रदर्शन, हेमंत मीणा के नेतृत्व में फूंका राहुल गांधी का पुतला

प्रतापगढ़ में भाजयुमो ने गांधी चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन चर्चा में रहा।

Update: 2026-07-24 14:12 GMT

तस्वीर में प्रतापगढ़ के गांधी चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल गांधी के पुतले के दहन के दौरान प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रतापगढ़ में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के घेराव के विरोध में प्रदर्शन करते हुए गांधी चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने किया।

इस दौरान भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक मर्यादाओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी कर रही है तथा देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे रवैये को स्वीकार नहीं करेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।

इस प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष रितेश सोमानी, जिला सह कोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया, जिला सोशल मीडिया संयोजक निशील छोरिया, जिला आईटी संयोजक कुणाल दसलानिया, मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया सहित भाजपा और भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

Tags:    

Similar News