बगवास में ₹4.03 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने दी नई सौगातें
प्रतापगढ़ के बगवास क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने ₹4.03 करोड़ से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में विकास, जनसुविधाओं और क्षेत्रीय मांगों को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें सामने आईं।
तस्वीर में कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा प्रतापगढ़ के बगवास क्षेत्र में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि मंच पर अन्य गणमान्य अतिथि और श्रोता उपस्थित हैं।
प्रतापगढ़ शहर के बगवास क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 1, 2 एवं 3 में विकास कार्यों को नई गति देते हुए राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने कुल 4 करोड़ 3 लाख 56 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत एवं पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था, जबकि पिछले 15 वर्षों में प्रतापगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में भाजपा बोर्ड के सभापति कमलेश डोशी एवं रामकन्या गुर्जर के कार्यकाल में प्रतापगढ़ शहर को विकास की अनेक सौगातें मिली हैं।
उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री नंदलाल मीणा का उल्लेख करते हुए कहा कि बगवास में सिटी डिस्पेंसरी एवं कृषि उपज मंडी उन्हीं की देन है। उन्होंने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के निवासियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य होते रहेंगे।
कार्यक्रम को पूर्व जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, जिला महामंत्री रवि जोशी, जिला उपाध्यक्ष रितेश सोमानी एवं पार्षद मनीष गुर्जर ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने भाजपा बोर्ड के कार्यकाल में हुए विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन ने किया, जबकि अंत में पार्षद अमित जैन ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष जैन, जिला मंत्री भंवर सिंह सिसोदिया, जिला सह कोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया, निशील छोरिया, आईटी संयोजक कुणाल दसलानिया, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष हीरालाल रैदास, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवलाल साहू, मन की बात कार्यक्रम जिला संयोजक तन्मय सोमानी, निवर्तमान पार्षद ठाकुर प्रसाद खत्री, मुकेश जैन, बाबूलाल सुथार, नारंगी मीणा, प्रतीक खोईवाल, शुभम शर्मा, जीवन आंजना, नगर महामंत्री विकास चनाल, दीपेश आमेटा, प्रवीण राठौर, दिनेश बाहेती, मुकेश ग्वाला, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया, महामंत्री अर्पित कोठारी, नाहर सिंह सिसोदिया, श्याम लाल मीणा, उद्मातिया, कृष्ण लाल गुर्जर, नगर प्रवक्ता आशा टॉक, पूर्व मनोनीत पार्षद अविश बोरदिया, राकेश सोलंकी, विजय माली, रवि जांगिड़, स्नेह लता शर्मा, पूर्व मनोनीत पार्षद कांता जटिया, कलावती शर्मा, शेखर कजानी, प्रमोद चनाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बगवास क्षेत्र में स्वीकृत एवं पूर्ण हुए विकास कार्यों को औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया गया।