रायपुर: विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जनसेवा शिविर शुरू
ब्यावर जिला कलेक्टर कमल राम मीणा ने तैयारियों का जायजा लिया, ब्लॉक विकास अधिकारी को शिविर प्रभारी बनाकर अधिकारियों को दिए निर्देश।
तस्वीर में रायपुर पंचायत समिति कार्यालय के कमरे में अधिकारी एक नागरिक को सामग्री सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।
रायपुर में विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत समिति स्तर पर जनसेवा शिविरों का आयोजन आज से किया जाएगा। इसी क्रम में जिला कलक्टर मोहदय कमल राम मीणा ब्यावर की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पंचायत समिति रायपुर का निरीक्षण किया गया।
शिविर का आयोजन पंचायत समिति मुख्यालय, रायपुर में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर मोहदय ने सभी विभागों से एक-एक करके जन कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया और शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
शिविर में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोनिका नेहरा, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर हर देव पंवार, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर राम चन्द्र पटेल, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भरत, नर्सिंग ऑफिसर खुशबू और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनीता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण के साथ आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई करेंगे।
पंचायत समिति स्तर पर विकास अधिकारी को शिविर प्रभारी बनाया गया है। शिविर प्रभारी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं और विभागीय कार्यों की निगरानी करेंगे।
शिविर के आयोजन से पहले संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसेवा शिविरों के माध्यम से आमजन से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कार्रवाई की जाएगी।