बिराटिया खुर्द में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 48 घंटे में अज्ञात आरोपी गिरफ्तार
बिराटिया खुर्द में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से अज्ञात आरोपी की पहचान कर 48 घंटे में गिरफ्तार किया।
ब्यावर जिले के बिराटिया खुर्द गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी की पहचान कर 48 घंटे के भीतर उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज अजमेर डॉ. रवि सभरवाल आईपीएस के आदेशानुसार तथा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह आईपीएस के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर श्रीमति डॉ. अनुकृति उज्जैनिया और वृताधिकारी वृत रायपुर श्री बंशीलाल पाण्डर आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना 13 सितंबर 2026 को पुलिस थाना बर के हल्का क्षेत्र ग्राम बिराटिया खुर्द में हुई। इस संबंध में 14 सितंबर 2026 को नाबालिग पीड़िता की ओर से लिखित रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि 13 सितंबर को वह अपने परिवार के बच्चों के साथ बाबा रामदेव मेला बिराटिया खुर्द में पैदल यात्रा कर आने के दौरान परिचित मनिष से मिली, जिससे पूर्व से संपर्क था।
रिपोर्ट के अनुसार, मनिष पीड़िता को अपने साथ पहाड़ी क्षेत्र में बबूल की झाड़ियों के बीच ले गया। वहां बातचीत के दौरान संबंध बनाने पर एक अज्ञात व्यक्ति मौके पर आया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पीड़िता और आरोपी मनिष को डरा-धमकाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और 5,000 रुपये प्राप्त कर मौके से फरार हो गया।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना बर में प्रकरण संख्या 144/2026 दिनांक 14 सितंबर 2026 को धारा 137 (2), 351 (3), 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस के सामने मामले में चुनौती नाबालिग पीड़िता से जुड़ी घटना में अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी करना था। थाना स्तर पर तत्काल थानाधिकारी के नेतृत्व में तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के लिए टीम गठित की गई। इसके बाद अज्ञात आरोपी की तलाश ब्यावर, शिवपुरा (पिसांगन), बाबरा, गिरी, बिराटिया खुर्द, निमाज और जैतारण में की गई।
पुलिस ने साइबर सेल ब्यावर से लगातार तकनीकी सहायता लेते हुए महत्वपूर्ण सूचनाएं संकलित कीं। इन सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान की गई और उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त बापर्दा श्री राकेश पुत्र अजमाल, जाति काठात, उम्र 21 साल, निवासी रेल का बाडिया, बिराटिया खुर्द, पुलिस थाना बर, जिला ब्यावर है।
कार्रवाई के लिए गठित पुलिस टीम में श्री मन्जु मुलेवा निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना बर, जिला ब्यावर; श्री नन्दकिशोर सिंह सउनि पुलिस थाना बर; श्री महिपाल कानि. 543 पुलिस थाना बर; श्री गिरधारी कानि. 601 पुलिस थाना बर; श्री कालुराम कानि. 442 पुलिस थाना बर; श्री सुशिल कानि. साइबर सेल जिला ब्यावर और श्री नैनासिंह कानि. साइबर सेल जिला ब्यावर शामिल रहे।
पुलिस की कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और लगातार की गई तलाश के जरिए मामले में अज्ञात आरोपी की पहचान कर 48 घंटे में गिरफ्तारी की गई।