ब्यावर में नकबजनी का खुलासा, मुख्य आरोपी और सुनार गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 15 तोला सोना और 500 ग्राम चांदी के आभूषण किए बरामद।
रायपुर थाना परिसर में मेज पर रखे बरामद माल के पीछे खड़े चार पुलिसकर्मी।
ब्यावर में पुलिस थाना रायपुर की टीम ने रात के समय सुनसान मकानों में चोरी और नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए नकबजनी के एक मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 15 तोला सोना एवं 500 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद माल की कीमत 8,50,000 रुपये बताई गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं वृत्ताधिकारी वृत्त रायपुर बंशीलाल पांडे के निकट सुपरविजन में रायपुर थानाधिकारी राजूराम सिरवी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने थाना क्षेत्र रायपुर में रात के समय सुनसान मकानों में चोरी और नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाले एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया और चोरीशुदा माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
घटना के संबंध में 24 अगस्त 2026 को प्रार्थिया श्रीमती निशा मीणा पत्नी श्री कमल मीणा, उम्र 36 वर्ष, पेशा नौकरी, निवासी झीड़ा जाटावाली, तहसील चौमू, पुलिस थाना सामोद, जिला जयपुर ने पुलिस थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की थी। प्रार्थिया ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को रायपुर से उन्हें फोन आया कि उनके किराये के मकान का ताला टूटा हुआ है और आशंका है कि मकान में चोरी हो गई है। सूचना मिलने पर वह तत्काल अपने किराये के मकान रायपुर पहुंचीं तो मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
मकान के अंदर रखी अलमारी से दो सोने के हार, दो मंगलसूत्र, टॉप्स की एक जोड़ी, चार जोड़ी पायल, सोने की दो अंगूठियां, करीब 15 तोला सोना तथा करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण गायब मिले। इस पर प्रकरण संख्या 152/2026, धारा 331(4), 305(बी) बी.एन.एस. 2023 में दर्ज कर अनुसंधान श्री कन्हैयालाल स.उ.नि. के जिम्मे किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला ब्यावर डॉ. अनुकृति उज्जैनिया के निर्देशन तथा बंशीलाल पांडे, वृत्ताधिकारी वृत्त रायपुर के सुपरविजन में रायपुर थानाधिकारी राजूराम सिरवी के नेतृत्व में प्रकरण की वारदात के खुलासे और चोरीशुदा माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस के अनुसार मुल्जिमानों ने सुनियोजित तरीके से घटनास्थल की रेकी कर चेहरे पर नकाब पहनकर रात में करीब 1 बजे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने करीब 15 से 20 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और पारंपरिक तरीके से मुल्जिमों की पहचान की। इसके बाद जवाजा पुलिस के सहयोग से मुल्जिम अनिलसिंह उर्फ धाकड़िया पुत्र श्री शेरसिंह, उम्र 25 साल, निवासी मानावास कोटड़ा, थाना जवाजा, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया।
मुल्जिम अनिलसिंह की निशानदेही पर चोरी का बैग एक सुनसान कुएं से और चांदी के आभूषण मुल्जिम के निवास स्थान से बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान मुल्जिम ने बताया कि उसने अपने व अन्य आरोपियों से प्राप्त चोरी का माल ब्यावर में एक सोनी, जिसका नाम बालकिशन सोनी है, को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने बालकिशन सोनी से पूछताछ कर उसे गिरफ्तार किया और चोरी का माल बरामद किया। पुलिस के अनुसार मुल्जिम अनिल के विरुद्ध पूर्व में कई चोरी एवं नकबजनी के प्रकरण हैं तथा काबरा पुलिस थाना जवाजा में एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें वह वांछित है। अन्य मुल्जिमानों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में अनिलसिंह उर्फ धाकड़िया पुत्र श्री शेरसिंह, उम्र 25 साल, निवासी मानावास कोटड़ा, थाना जवाजा, जिला ब्यावर तथा बालकिशन पुत्र श्री मदनलाल सोनी, उम्र 47 साल, निवासी संग्रामगढ़, पुलिस थाना शम्भुगढ़, जिला भीलवाड़ा, हाल-चौहान कॉलोनी, गली नंबर 02, बलाड़ रोड, ब्यावर, थाना ब्यावर सिटी शामिल हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अनिलसिंह उर्फ धाकड़िया के विरुद्ध प्रकरण संख्या 136/23-08-2023 में धारा 379 भादस, थाना जीआरपी अजमेर, चालान नंबर 72/29-09-2023; प्रकरण संख्या 303/21-08-2023 में धारा 379 भादस, थाना जवाजा, चालान नंबर 300/14-12-2023; प्रकरण संख्या 355/04-10-2023 में धारा 379 भादस, थाना जवाजा, चालान नंबर 295/13-12-2023; प्रकरण संख्या 616/22-08-2023 में धारा 379 भादस, थाना ब्यावर सिटी, चालान नंबर 522/26-10-2023; प्रकरण संख्या 619/22-08-2023 में धारा 379 भादस, थाना ब्यावर सिटी, चालान नंबर 524/26-10-2023; प्रकरण संख्या 620/22-08-2023 में धारा 379 भादस, थाना ब्यावर सिटी, चालान नंबर 525/26-10-2023 तथा प्रकरण संख्या 617/22-08-2023 में धारा 379 भादस, थाना ब्यावर सिटी, चालान नंबर 462/25-09-2023 दर्ज हैं।
विशेष टीम में श्री राजूराम सिरवी, नि.पु., थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर, जिला ब्यावर; श्री कन्हैयालाल, स.उ.नि., पुलिस थाना रायपुर, जिला ब्यावर, विशेष योगदान; श्री सरफराज, स.उ.नि., जिला साइबर सेल ब्यावर; श्री मनोज, कानि. 510, पुलिस थाना रायपुर, जिला ब्यावर; श्री दुगाराम, कानि. 468, पुलिस थाना रायपुर, जिला ब्यावर; श्री अशोक, कानि. 633, पुलिस थाना रायपुर, जिला ब्यावर; श्री होनाराम, कानि. 438, पुलिस थाना रायपुर, जिला ब्यावर; श्री तोगाराम, कानि. 616, पुलिस थाना रायपुर, जिला ब्यावर; श्री राजेन्द्र, मुआ. 75, पुलिस थाना जवाजा, जिला ब्यावर; श्री तोगेश, कानि. 629, पुलिस थाना जवाजा, जिला ब्यावर और श्री जसराज, कानि. 638, पुलिस थाना जवाजा, जिला ब्यावर शामिल रहे।