लाडनूं में तेरापंथ युवक परिषद् डोंबिवली सेवा में प्रथम, राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मान
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन ‘संवर्धनम्’ में तेरापंथ युवक परिषद् डोंबिवली को लाडनूं में सेवा में प्रथम से सम्मानित किया गया। आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में शील्ड प्रदान की गई।
तस्वीर में जैन विश्व भारती, लाडनूं में आयोजित अधिवेशन के दौरान तेरापंथ युवक परिषद् डोंबिवली के पदाधिकारी सम्मानित होते हुए नजर आ रहे हैं।
मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद् डोंबिवली को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन ‘संवर्धनम्’ के अवसर पर जैन विश्व भारती, लाडनूं में आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में सेवा में प्रथम से सम्मानित किया गया।
परिषद् ने इस उपलब्धि को पूरी टीम की एकजुटता, समर्पण, सक्रियता एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। परिषद् के अनुसार अध्यक्ष से लेकर प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तक हर सदस्य का योगदान इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा। अभातेयुप शाखा प्रभारी मनीष रांका का भी डोंबिवली परिषद् को विशेष मार्गदर्शन मिला।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् डोंबिवली के अध्यक्ष विपिन मेहता, मंत्री भावेश सिंघवी, नरेंद्र गुंदेचा, रौनक बाफना, मनीष कोठारी, विवेक मेहता, रीत सिंघवी और मनीष धींग को अभातेयुप अध्यक्ष पवन मांडोत, मंत्री सौरभ पटवारी, सहमंत्री अंकुर लूणिया और पवन नौलखा ने शील्ड से सम्मानित किया। राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला यह सम्मान परिषद् की सेवा गतिविधियों में सामूहिक सहभागिता और निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है।