मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, चलती ट्रेन से नीचे गिरा युवक
मुंबई की चर्चगेट-विरार फास्ट लोकल ट्रेन में शुक्रवार रात यात्रियों के बीच दरवाजे के पास खड़े होने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
तस्वीर में चर्चगेट-विरार फास्ट लोकल ट्रेन के भीतर यात्रियों के बीच दरवाजे पर खड़े होने को लेकर हुए विवाद और मारपीट को दिखाया गया है, जिसमें एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। मारपीट के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गया। घटना शुक्रवार रात 10:30 बजे चर्चगेट-विरार फास्ट लोकल ट्रेन में हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्रियों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन में दो यात्रियों के बीच विवाद की शुरुआत दरवाजे के पास खड़े होने को लेकर हुई थी। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों एक-दूसरे के साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
यह घटना ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। जब ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन से गुजर रही थी, उसी दौरान मारपीट के बीच एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे पटरी पर गिर गया। हालांकि, उस समय ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी, जिसके चलते यात्री की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में लोकल ट्रेन के भीतर यात्रियों के बीच विवाद और मारपीट देखी जा सकती है। चलती ट्रेन में इस तरह की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।