भिवंडी में अणुव्रत समिति ने आयोजित किया नशामुक्ति दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक
अणुव्रत समिति द्वारा भिवंडी के शिवाजी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए शराब और सिगरेट के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
By : Pratahkal Bureau
Update: 2026-10-06 09:04 GMT
तस्वीर में भिवंडी के शिवाजी चौक पर नशामुक्ति दिवस कार्यक्रम में खड़े बच्चे और आयोजक।
मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र-भिवंडी के तत्वावधान में शिवाजी चौक में नशामुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के साथ हुई।
नशामुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत कर समाज में फैली शराब, सिगरेट जैसी बुरी लत के दुष्प्रभावों को प्रभावी तरीके से सामने रखा। बच्चों ने नाटिका के माध्यम से नशे की बुरी आदत से जुड़े विषय को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में अणुव्रत संयोजिका सीमा एम बाफना और सहसंयोजिका उषा चपलोत की उपस्थिति रही। नशामुक्ति दिवस के आयोजन के माध्यम से बच्चों की नुक्कड़ नाटिका ने समाज में नशे की बुरी लत के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।