तस्वीर में मंच पर गुरुवर्या डॉ. सुधांकवर म.सा. और अन्य साध्वीवृंद श्वेत वस्त्रों में विरामान हैं।

मुंबई। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ (मेवाड़) उपसंघ पनवेल, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पनवेल तथा सभी संघीय संस्थाओं के तत्वावधान में गुरुवर्या डॉ. सुधांकवर म.सा. का 71वां जन्मोत्सव भक्तामर स्त्रोत की महामंगलकारी विशिष्ट साधना और स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में गुरुवर्या डॉ. सुधाकंवर म.सा., प्रमुख वक्ता साध्वी विजयप्रभा म.सा., साध्वी साधना म.सा., साध्वी रत्न ज्योति म.सा. तथा साध्वी सुयशाश्री म.सा. का सान्निध्य रहा। इस अवसर पर भक्तामर स्त्रोत की विशेष आराधना की गई।




 संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र खेरोदिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुधांकवर म.सा. द्वारा लिखित सचित्र ग्रंथ ‘यश गौरवगाथा’ का विमोचन किया गया। जन्मोत्सव आयोजन के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें वजन प्रबंधन, डायबिटीज जांच, हृदय जांच (ईसीजी), ईएनटी एवं दंत जांच, आयुर्वेदिक परामर्श, ब्लड प्रेशर जांच, थायरॉइड जांच, यूरोलॉजी परामर्श (पुरुष एवं महिला स्वास्थ्य), फिजियोथेरेपी जांच, यूरिक एसिड जांच, अस्थमा जांच तथा हीमोग्लोबिन जांच जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहीं। श्रावकों ने इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

कार्यक्रम में प्रभावना एवं विमोचनकर्ता हस्तीमल, प्रवीण, दीपक, यश, प्रिंस कराड़ परिवार तथा गौतमप्रसादी के लाभार्थी संजय, यश मारू परिवार का संघ की ओर से सम्मान किया गया।

मेडिकल कैंप के संयोजक दिलीप सिंघवी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ (मेवाड़) उपसंघ पनवेल, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पनवेल तथा सभी सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस आयोजन में धार्मिक साधना, ग्रंथ विमोचन और स्वास्थ्य सेवाओं का समन्वय देखने को मिला।

Tags: