जूहू के कृष्ण मंदिर में धरम कुलरिया ने मनाया 48वां अवतरण दिवस, सेवा कार्यों से दिया संदेश
जूहू के कृष्ण मंदिर में धरम कुलरिया का 48वां अवतरण दिवस भक्ति और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। थेलेसिमिया पीड़ित बच्चों के साथ समय बिताने से लेकर गोशालाओं में चारा डालने तक कई सेवा कार्य हुए।
तस्वीर में मुंबई स्थित कार्यालय में धरम कुलरिया अपने सहयोगियों के साथ एक मूर्ति पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
मुंबई। इंटीरियर जगत की शख्सियत, गोभक्त एवं भामाशाह धरम कुलरिया का 48वां अवतरण दिवस सोमवार को मुंबई स्थित पदम निवास, पदम ग्रुप ऑफ कम्पनीज के मुख्यालय तथा जूहू स्थित धार्मिक स्थल हरे रामा हरे कृष्णा इस्कॉन मंदिर के प्रांगण में उत्साह और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से फूलों के गुलदस्ते और शुभकामना संदेश पहुंचे।
राज जांगिड ने बताया कि दिन की शुरुआत धरम कुलरिया ने प्रातः उठकर अपने पिता ब्रह्मलीन गौसेवी संत पदमारामजी की तस्वीर के आगे शीश झुकाकर की। इसके बाद उन्होंने अपनी माता श्रीमती हरप्यारी देवी से वीडियो कॉल के माध्यम से आशीर्वाद लिया। भगवान की पूजा-अर्चना कर उन्होंने देश-दुनिया में सुख-शांति और समस्त जीवों के कल्याण की प्रार्थना की तथा अपने बड़े भाई कानाराम कुलरिया और डॉ. शंकर कुलरिया के चरण छूकर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद मंदिर के प्रांगण में जन्मदिन का नाम और गीत नहीं गाकर भगवान के नाम का सुमिरन किया गया। सैकड़ों अतिथियों ने एक साथ अपने स्वरों में “हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे रामा हरे रामा, रामा रामा हरे हरे” का संकीर्तन किया। इसी दौरान धरम कुलरिया ने अपने अवतरण के 48वें वर्ष पर केक काटकर अवतरण दिवस मनाया।
अवतरण दिवस पर धरम कुलरिया ने सेवा कार्य को भी प्राथमिकता दी। उन्होंने थेलेसिमिया से पीड़ित दर्जनों बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें स्पाइडरमैन फिल्म दिखाई और उनके साथ भोजन किया। उन्होंने बच्चों को उपहार बांटे तथा आर्थिक सहयोग देकर उनके साथ कुछ पल बिताए और उनमें उत्साह का संचार किया।
इस अवसर पर धरम कुलरिया ने कहा, “अवतरण दिवस का पल हो या कोई भी पल, हर पल जनसेवा एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित कार्य ब्रह्मलीन गौसेवी संत पदमाराम जी कुलरिया परिवार निरंतर जारी रखेंगे, क्योंकि जो ज्योत हमारे पिता जी जलाकर गये हैं, उसको सदैव जगमग रखना ही हमारा प्रथम दायित्व है।”
पदम ग्रुप ऑफ कम्पनीज के मुख्यालय मुंबई सहित हैदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, पुणे और राजस्थान के मूलवास सीलवा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, भिवाड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर जुड़े हजारों साथियों एवं कम्पनी से जुड़े सदस्यों ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को प्रसादी वितरित की। सैकड़ों गोशालाओं में गौमाता के लिए चारा डाला गया। कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ भी हुए।
इस अवसर पर स्नेह प्रसाद का आयोजन जूहू के कृष्ण मंदिर स्थित गोविंदम् हॉल में रखा गया। समारोह में पदम ग्रुप के नरेश कुलरिया, निशा कुलरिया, मनीषा कुलरिया, नेना कुलरिया के साथ ही देबूराम सुथार, गुणेश जोशी, प्रेमकुमार माकड़, ललितकुमार शर्मा, प्रदीप माकड़, शिवकुमार गैपाल, निकुंज सुथार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवासी विभाग उरण के पुखराज सुथार पख्तारी, सुखदेव मोट्यार, रतनलाल जांगिड ओस्तवाल, मंगेश सावंत, सोनल जांगिड, महेश सुथार, वरिष्ठ पत्रकार राहुल पारीक, वरिष्ठ पत्रकार गितेश सुथार, भजन गायक रामस्वरूप सुथार, अखिलेश जांगिड़, दीपक सुथार, बजरंग मोट्यार, विकास आसदेव, अनित करल, कुंदन सुथार, शिजू वर्गिस, सुरेन्द्र सुथार, मुकूल सुथार, अनुराग यादव, वेद्य भास्कर शर्मा, नरेश सुथार, पवन सुथार, घनश्याम सुथार, मिथिलेश भाई, तोलाराम सुथार, गुड़िया सुथार, हीरालाल गैपाल, चंद्रप्रकाश सुथार, राजन जी, रमेशकुमार सुथार चितोड, मंगेश कामले, रामरतन सुथार, सुमंत पटनायक, जयकिशन कुलरिया, वरिष्ठ पत्रकार मोना मिश्रा, अनिल गुर्जर, प्रीति जसबीर सच्चर और फिल्म अभिनेता राज जांगिड़ सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने धरम कुलरिया को अवतरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।