तस्वीर में बीएमसी के सी और डी वार्ड समिति के अध्यक्ष आकाश पुरोहित मुंबई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।   

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीएमसी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान बीएमसी के सी और डी वार्ड समिति के अध्यक्ष आकाश पुरोहित ने महानगरपालिका सभागार में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने बीएमसी मुख्यालय स्थित महापौर कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बीएमसी के विशेष अभियांत्रिकी उपायुक्त पुरुषोत्तम मालवदे और उपसचिव किरण पुजारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

बीएमसी की ओर से हर साल बापू और शास्त्री जी के त्याग, सत्य और अहिंसा के विचारों को याद करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलने और मुंबईकरों की निस्वार्थ सेवा करने का संकल्प लिया।

Tags: