कोल्हापुर में पुणे विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी कौस्तुभ गावडे (बाएं) का शाहू उद्योग समूह के अध्यक्ष राजे समरजितसिंह घाटगे (दाएं) छत्रपति शाहू महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मान करते हुए।   

पुणे विभाग शिक्षक मतदाता क्षेत्र से विधान परिषद के नवनिर्वाचित विधायक कौस्तुभ गावडे ने शाहू उद्योग समूह के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजे समरजितसिंह घाटगे से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान घाटगे ने छत्रपति शाहू महाराज की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया और विश्वास जताया कि गावडे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।

कोल्हापुर : विजय मोरबाळे

पुणे विभाग शिक्षक मतदाता क्षेत्र से विधान परिषद के लिए नवनिर्वाचित हुए विधायक कौस्तुभ गावडे ने शाहू उद्योग समूह के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजे समरजितसिंह घाटगे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चुनाव में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। राजे समरजितसिंह घाटगे ने छत्रपति शाहू महाराज की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर विधायक कौस्तुभ गावडे ने कारखाना परिसर में सहकारमहर्षि स्वर्गीय विक्रमसिंह घाटगे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अभिवादन किया।

राजे समरजितसिंह घाटगे ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने कौस्तुभ गावडे पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुणे विभाग शिक्षक मतदाता क्षेत्र से उम्मीदवारी दी थी। पुणे विभाग के पांचों जिलों के शिक्षकों ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया, जिसके परिणामस्वरूप वे विधान परिषद के सबसे युवा विधायक के रूप में निर्वाचित हुए।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजेसाहेब के समय से ही घाटगे, सालुंखे और गावडे परिवारों के साथ शाहू ग्रुप एवं विवेकानंद परिवार के पारिवारिक संबंध रहे हैं। विधायक कौस्तुभ गावडे अध्ययनशील व्यक्तित्व के धनी हैं और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निश्चित रूप से प्रभावी प्रयास करेंगे।

विधायक कौस्तुभ गावडे ने कहा कि छत्रपति शाहू महाराज के जनक घराने के वंशज राजे समरजितसिंह घाटगे ने अपनी उच्च शिक्षा और अनुभव का उपयोग कोल्हापुर के विकास के लिए करने के उद्देश्य से राजर्षि शाहू स्टार्टअप मिशन जैसे महत्वाकांक्षी उपक्रम शुरू किए हैं। कोल्हापुर में प्रस्तावित आईटी पार्क के लिए आवश्यक तकनीक और प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने इन पहलों को गति देने के लिए हरसंभव सहयोग करने की बात कही।

गावडे ने आगे कहा कि हाल ही में हुए पुणे विभाग शिक्षक मतदाता क्षेत्र के चुनाव में राजे समरजितसिंह घाटगे के विचारों से जुड़े शिक्षकों के सहयोग के कारण ही उनकी जीत संभव हुई।

इस अवसर पर शाहू ग्रुप के उपाध्यक्ष अमरसिंह घोरपडे, सभी निदेशक, कार्यकारी निदेशक जितेंद्र चव्हाण, उपनगराध्यक्ष जयवंत रावण, नगरसेवक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: