अमरावती के तरोडा में युवा किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में तीन अवैध सावकारों पर गंभीर आरोप

अमरावती के तरोडा में युवा किसान पवन विश्वासराव भाकरे की आत्महत्या के बाद सुसाइड नोट में तीन अवैध सावकारों के नाम सामने आए, कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Update: 2026-07-27 08:12 GMT

तस्वीर में मृतक किसान पवन विश्वासराव भाकरे का पासपोर्ट आकार का चित्र दिख रहा है।

अमरावती जिले के मोर्शी तहसील के तरोडा ग्राम में एक युवा किसान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक किसान की पहचान पवन विश्वासराव भाकरे के रूप में हुई है। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट में अवैध सावकारी से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार, युवा किसान पवन विश्वासराव भाकरे ने सुसाइड नोट में कैलास कमल किशोर सारडा, नवनीत चांडक तथा घनश्याम गट्टानी का नाम लिखा है। सुसाइड नोट में उल्लेख किया गया है कि अवैध सावकारी प्रकरण में मारहाण, मानसिक छळ तथा खेती के व्यवहार में फसवणूक किए जाने से वह परेशान था। इसी दबाव तंत्र से तंग आकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

मृतक किसान के परिजनों ने पवन विश्वासराव भाकरे को न्याय दिलाने तथा सुसाइड नोट में नामजद अवैध सावकारों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस घटना के बाद क्षेत्र के नागरिकों ने भी अवैध सावकारी पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। नागरिकों का कहना है कि अवैध सावकारी प्रकरण में भविष्य में किसी अन्य किसान की बलि न जाए, इसके लिए कठोर से कठोर कानून बनाकर अवैध सावकारी पर प्रभावी रोक लगाई जानी चाहिए।

Tags:    

Similar News