शादी का झांसा देकर आठ माह की गर्भवती युवती का शोषण, राजनांदगांव में आरोपी 3 घंटे में गिरफ्तार

राजनांदगांव के बागनदी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया। आठ माह की गर्भावस्था के बाद शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को तीन घंटे में गिरफ्तार किया।

Update: 2026-07-24 07:32 GMT

तस्वीर में बागनदी थाना परिसर के बाहर एक पुलिस कर्मी खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि आरोपी युवक नीचे बैठा हुआ है।

राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया, जिससे वह आठ माह की गर्भवती हो गई। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।

पुलिस के अनुसार 23 जुलाई को पीड़िता अपने परिजनों के साथ बागनदी थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि सड़क चिरचारी निवासी 21 वर्षीय खुमेन्द्र कुमार श्याम उर्फ कुणाल श्याम ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता आठ माह की गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र तीन घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के तहत शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

Tags:    

Similar News