कटनी जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेटी घायल महिला की देखरेख करती अन्य महिलाएं।

कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका ग्राम पंचायत में शनिवार को मिड-डे मील का भोजन तैयार कर रहीं महिलाओं के ऊपर अचानक भवन का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को चाका ग्राम पंचायत में महिलाएं मिड-डे मील का भोजन तैयार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक भवन का छज्जा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। छज्जा गिरने से चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया गया, जहां चारों महिलाओं का उपचार जारी है।

फिलहाल भवन का छज्जा गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद भवन की स्थिति और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे की वजह स्पष्ट होने के बाद ही यह सामने आ सकेगा कि छज्जा अचानक कैसे गिरा।


Tags: