कटनी: लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
कुठला थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मृतक की पहचान में जुटी, आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
तस्वीर में एक सड़क पर शव पड़ा हुआ है और आसपास कुछ लोग खड़े हैं।
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की बीती रात हत्या किए जाने की आशंका है। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं वारदात की वास्तविक वजह और घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।