श्रावण के पहले सोमवार पर ऊर्जा मंत्री नागर ने किया पूजन, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पौधारोपण

श्रावण के पहले सोमवार पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मंदिर में पूजन कर पौधारोपण किया, जानिए कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी।

Update: 2026-08-03 14:40 GMT

तस्वीर में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मंदिर परिसर में अन्य लोगों के साथ धार्मिक चित्र भेंट लेते हुए नजर आ रहे हैं।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं स्थित प्रसिद्ध श्री बिजलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री नागर ने सालासर बालाजी महाराज एवं बाबा खाटू श्याम जी के चरणों में भी नमन किया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।

मंदिर के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण के बाद आयोजित श्री बालाजी महाराज की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के भव्य एवं पावन कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक स्थल समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक चेतना और एकजुटता के केंद्र होते हैं। मंदिरों का पुनर्निर्माण हमारी समृद्ध सनातनी परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं को भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखने का सराहनीय प्रयास है।

धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत ऊर्जा मंत्री नागर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। यह पौधारोपण राज्य सरकार के ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत किया गया।

ऊर्जा मंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह पौधे लगाने के साथ-साथ एक मां की तरह उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि श्रावण का पवित्र महीना प्रकृति से जुड़ने और धरती को हरा-भरा बनाने का उत्तम समय है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Tags:    

Similar News