कोटा के कार्यक्रम में महिलाओं को पेंशन वितरित करते हुए लोग नजर आ रहे हैं।

कोटा में श्री राजपूत सभा की ओर से दीपावली स्नेह मिलन एवं तेरहवीं पेंशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। कंसुआ स्थित श्यामवन मैरिज गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की 61 जरूरतमंद विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन वितरित कर आर्थिक संबल प्रदान किया गया। साथ ही एक महिला को स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन भेंट की गई।

समाज सारथी विवेक सिंह सिसोदिया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज की जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनमें सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर समाज सारथी शक्ति सिंह हाड़ा की ओर से एक विधवा महिला को स्वरोजगार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से सिलाई मशीन भेंट की गई। वहीं, समाज सारथी प्रोफेसर कृष्ण गोविंद सिंह गौड़ ने भी महिलाओं को अतिरिक्त आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में भवानी सिंह सोलंकी ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों को उचित शिक्षा दिलाने के साथ ही उनके विवाह समय पर संपन्न कराने की दिशा में भी समाज को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने सामाजिक विकास के लिए इन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

इस दौरान कवि रूप सिंह हाड़ा ने महाराणा प्रताप और उनके प्रिय अश्व चेतक के शौर्य एवं पराक्रम पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया। उनकी कविता ने समारोह में उपस्थितजनों में वीरता और स्वाभिमान का भाव जागृत किया।

समारोह में रविन्द्र सिंह हाड़ा, राजेश सिंह परिहार, टीकम सिंह नरूका, हेमलता चौहान, राजेंद्र सिंह राणावत, विजय सिंह शक्तावत, रघुराज सिंह राजावत, दशरथ सिंह चौहान, राज कंवर, हेम कंवर, भावना शक्तावत, भगवान सिंह तंवर, प्रताप सिंह हाड़ा एवं जोधराज सिंह हाड़ा सहित अनेक समाज सारथी उपस्थित रहे।

श्री राजपूत सभा कोटा की इस पहल के तहत 61 विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन भेंट कर आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित किया गया। दीपावली स्नेह मिलन समारोह सामाजिक सहयोग और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Tags: