भारतीय स्टेट बैंक ने कोटा के राजकीय विद्यालय में CSR के तहत दी शैक्षणिक सुविधाएं
कोटा के भीमगंज मंडी स्थित राजकीय विद्यालय में SBI ने CSR के तहत 50 टेबल-कुर्सियां, वाटर कूलर और 2 अलमारियां प्रदान कीं।
तस्वीर में कोटा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आयोजित सीएसआर गतिविधि के दौरान अधिकारी, शिक्षक और स्कूली छात्र-छात्राएं नजर आ रहे हैं।
आज 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की ओर से श्री जवाहरलाल नेहरू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीमगंज मंडी, कोटा में सीएसआर गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की सुविधा और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक (व्यवसाय एवं परिचालन), कोटा श्री कल्याण गजवेल्ली की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक, आरबीओ कोटा श्री मृणाल मीणा, मुख्य प्रबंधक श्री सत्येन्द्र जायसवाल, श्री मनीष कुमार, मानव संसाधन प्रबंधक सुश्री कल्पना खोरवाल एवं स्टेशन रोड शाखा के शाखा प्रबंधक श्री अरुण सिन्हा सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत विद्यालय को 50 सेट टेबल-कुर्सियाँ, आरओ सहित 01 वाटर कूलर तथा 02 अलमारियाँ प्रदान की गईं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के साथ विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में बैंक अधिकारियों और विद्यालय परिवार की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वेद प्रकाश जी ने भारतीय स्टेट बैंक एवं उपस्थित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह सीएसआर गतिविधि विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आयोजित की गई।