उपभोक्ता होलसेल भंडार में स्वतंत्रता दिवस समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित
कोटा के उपभोक्ता होलसेल भंडार में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया, अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों का सम्मान किया।
तस्वीर में उपभोक्ता होलसेल भंडार कोटा के बाहर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला, प्रबंध निदेशक बीना बैरवा और अन्य गणमान्य व्यक्ति नजर आ रहे हैं।
उपभोक्ता होलसेल भंडार में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भंडार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का अवसर है।
प्रबंध निदेशक बीना बैरवा ने बताया कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कर्मचारियों का सम्मान करते हुए अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता में कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्ष मंजू बिरला, सभा नंबर-108 की अध्यक्ष डॉ. मीनू बिरला, मंत्री विमल जैन, सरस डेयरी के अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़, मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष निहाल सिंह राठौड़, एमडी सीसीबी रायसिंह मौजावत, उप रजिस्ट्रार राजेश मीना, सहकारी अधिकारी ऋतु सपरा, रजनीबाला मीना, सौमित्र मंगल, मुकेश गर्ग सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर भंडार के उपाध्यक्ष नरेन्द्र कृष्ण बिरला, संचालक अशोक कुमार मीणा, महीप सिंह सोलंकी, इन्द्रमल जैन, धीरेन्द्र पाल सिंह, पारस खींची, राजेन्द्र कुमार खंडेलवाल, उषा न्याती, खुशबु बिरला, विष्णु कंवर एवं दिशा गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।