तस्वीर में रोटरी क्लब कोटा के सदस्य दौसा में आयोजित डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप सेमिनार के दौरान अवार्ड और प्रशस्ति पत्र के साथ नजर आ रहे हैं।

कोटा, 18 अगस्त। रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय प्रान्त 3056 की ओर से दौसा में आयोजित डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप सेमिनार में रोटरी क्लब कोटा ने तीन अवार्ड जीतकर उपलब्धि हासिल की। क्लब को मेन्स माइलेज अवार्ड और हाईएस्ट डेलीगेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने बताया कि रोटरी एकमात्र ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसमें न केवल सदस्य, बल्कि उनके परिवारजन भी एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्य करते हैं। मेंबरशिप सेमिनार में नए सदस्यों को रोटरी के आदर्शों से अवगत कराने के बारे में जानकारी दी गई।

क्लब सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि रोटरी क्लब कोटा के लिए यह गर्व का पल रहा कि पूरी डिस्ट्रिक्ट में सबसे ज्यादा कोटा क्लब के सदस्यों ने सेमिनार में भाग लिया। यह उपलब्धि रोटेरियन्स के उत्साह, एकता और सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है।

क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर मुकेश व्यास ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष डॉ. विक्रांत माथुर को रोटरी सेवा के 20 से अधिक वर्षों के उनके शानदार सफर के लिए सम्मानित किया गया।

प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि पूरी डिस्ट्रिक्ट के 90 क्लबों में से रोटरी क्लब कोटा ने अवार्ड जीते हैं। सेमिनार में क्लब की सक्रिय भागीदारी और सदस्यों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने रोटरी क्लब कोटा की उपलब्धि को विशेष बनाया।

Tags: