तस्वीर में सहकारिता विभाग कोटा कार्यालय के बाहर स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार श्रीमती बीना बैरवा, सम्मानित होने वाले कार्मिक महेंद्र कुमार सुमन और अन्य अधिकारी व कर्मचारी नजर आ रहे हैं।

कोटा के छत्रपति शिवाजी सहकार भवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर कार्यालय के कार्मिक महेंद्र कुमार सुमन को राजस्थान के सहकारी कार्यालयों में AEBAS पर सर्वाधिक समय तक ड्यूटी पर उपस्थित रहने के लिए प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अतिरिक्त रजिस्ट्रार श्रीमती बीना बैरवा द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात अतिरिक्त रजिस्ट्रार श्रीमती बीना बैरवा और उप रजिस्ट्रार श्री राजेश कुमार मीणा ने उपस्थित अधिकारीगण एवं कार्मिकों को संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कर्तव्यनिष्ठा के साथ विभागीय प्रगति पर बल दिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कार्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब आधार इनेबल्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (AEBAS) पर संपूर्ण राजस्थान के सहकारी कार्यालयों में सर्वाधिक समय तक उपस्थित रहने यानी ड्यूटी पर रहने के लिए अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय के कार्मिक श्री महेंद्र कुमार सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार श्रीमती बीना बैरवा ने महेंद्र कुमार सुमन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और शॉल ओढ़ाकर विशेष रूप से सम्मानित किया।

समारोह में सहकार भवन कोटा के सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के सफल समापन के बाद उपस्थित सभी अधिकारीगण, कर्मचारियों और आगंतुकों को मिठाई वितरित की गई। इस सम्मान के साथ समारोह में कर्तव्यनिष्ठा और विभागीय कार्य के प्रति समर्पण को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

Tags: