तस्वीर में सांगोद में महिलाओं को पोषण किट वितरित किए जाते हुए दिख रहे हैं.

सांगोद विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निर्देशन में संचालित ‘सुपोषित मां अभियान’ के तहत शनिवार को गर्भवती महिलाओं को मासिक सुपोषित किट वितरित किए गए। सांगोद देहात एवं सांगोद नगर मंडल की विभिन्न पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में चिन्हित गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्यवर्धक सामग्री से युक्त किट भेंट किए गए।

किट वितरण का आयोजन बोरिना कलां, अमृतकुआं, कुराड़िया खुर्द, श्यामपुरा, सांगोद नगर, किशनपुरा, हींगी, कुंदनपुर के साथ मण्डाप, मंडिता और विनोद खुर्द पंचायतों में किया गया। इन स्थानों पर चिन्हित गर्भवती महिलाओं को मासिक सुपोषित किट प्रदान किए गए।

इस अवसर पर चेतन मेहता ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना तथा उन्हें आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का यह अभियान सांगोद क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार और कुपोषण को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

चेतन मेहता ने कहा कि समय पर मिलने वाला संतुलित पोषण गर्भवती महिला को स्वस्थ रखने के साथ आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य की नींव रखता है। क्षेत्र की हर महिला तक योजना का लाभ पहुंचाना इस पहल की प्राथमिकता है।

मासिक सुपोषित किट वितरण कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान चेतन मेहता, अर्जुन मेहता, महावीर, दीपक नागर, जिला परिषद सदस्य राजनीता मेघवाल तथा सुनीता मेहरा सहित पार्टी और मंडल के कई कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर वितरण व्यवस्था संभाली और अभियान को सफल बनाने में भागीदारी निभाई।

Tags: