मोशन धुर्व कैंपस में 111 पौधों का रोपण, बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प
कोटा के मोशन धुर्व कैंपस में 111 पौधे लगाए गए। महामंडलेश्वर डॉ. हेमा सरस्वती ने बेलपत्र और पौधों के महत्व की जानकारी दी।
तस्वीर में मोशन धुर्व कैंपस, रानपुर में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर डॉ. हेमा सरस्वती, डायरेक्टर सुरेंद्र विजय, सुशीला विजय और अन्य गणमान्य व्यक्ति पौधे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
स्वर्गीय विमला कपूर की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रानपुर स्थित मोशन धुर्व कैंपस में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीपल, बरगद और नीम के पौधों की पूजा-अर्चना कर त्रिवेणी का रोपण किया गया। इसके साथ ही कैंपस परिसर में कुल 111 पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर डॉ. हेमा सरस्वती ने विद्यार्थियों को पौधों के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से बेलपत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिव पुराण में वर्णित प्रसंगों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य के तीनों लोकों का कल्याण होता है।
महामंडलेश्वर डॉ. हेमा सरस्वती ने विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखरेख करने तथा प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प भी दिलाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मोशन ग्रुप के डायरेक्टर सुरेंद्र विजय एवं सुशीला विजय ने महामंडलेश्वर डॉ. हेमा सरस्वती, भूतपूर्व नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, भूतपूर्व वार्ड पार्षद योगेश आहुलवालिया राणा, वी.के. गुप्ता सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी राजेंद्र गंभीर, रघुवीर कपूर शम्मी, शारीरिक शिक्षक शिव प्रकाश शर्मा, दीपा कपूर, रघुवीर दाधीच, एम.एस. हाड़ा, प्रेम विजय, श्रीमती इंदु विजय, भूपेंद्र कपूर, वरुण जैन, तन्मय यादव, रमेश गौतम, संजीव सक्सेना, मनोज गुप्ता, मंगल कुमार, श्याम मुरारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों की पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी ने पौधारोपण को संरक्षण के संकल्प से जोड़ा।