जंतर मंतर के बाद रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन पर बरसे मनोज दुबे
रांची में विधानसभा प्रदर्शन के लिए जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल पर मनोज दुबे ने जताई कड़ी आपत्ति।
भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा पर प्रदर्शन करने जा रहे हजारों छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े जाने और वाटर कैनन के प्रयोग की घोर निंदा करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया है।
मनोज दुबे ने देश एवं प्रदेशों में छात्रों और युवाओं पर इस तरह बढ़ते दमनचक्र को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि जिस लोकतंत्र की आत्मा को जंतर मंतर पर बर्बरता से कुचला गया था, आज उसी लोकतंत्र को झारखंड की धरती पर सरकार ने छात्रों के सिर पर लाठियां बरसाकर दोबारा जीवित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों और सुरक्षित भविष्य की मांग कर रहे निहत्थे छात्रों एवं युवाओं का खून बहाकर यह सत्ता अपनी तानाशाही का निर्लज्ज प्रदर्शन कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
मनोज दुबे ने कहा कि रांची में अपने हक, पारदर्शी परीक्षा और अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे झारखंड के छात्रों और युवाओं पर निर्मम लाठीचार्ज करना घोर निंदनीय, बेहद दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई में लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर मनोज दुबे की यह प्रतिक्रिया छात्रों एवं युवाओं पर बढ़ते दमनचक्र के मुद्दे को लेकर सामने आई है।