तस्वीर में कोटा के एक निजी होटल में आयोजित रोटरी क्लब कोटा साउथ के समारोह के दौरान पदाधिकारी शपथ लेते हुए नजर आ रहे हैं।

रोटरी क्लब कोटा साउथ का इंस्टॉलेशन एवं अवॉर्ड बैंक्वेट समारोह रविवार को झालावाड़ रोड स्थित एक निजी होटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में पूजिता भाटिया ने रोटरी क्लब कोटा साउथ की अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला, जबकि गीतिका निहलानी ने सचिव पद की शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारी ग्रहण की।

समारोह के दौरान तत्काल पूर्व अध्यक्ष (आईपीपी) पंकज जैन ने अपने कार्यकाल में क्लब के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला गवर्नर (आईपीडीजी) प्रज्ञा मेहता, फर्स्ट लेडी पूनम बागड़िया, सहायक मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, जोनल चेयर रोशनी मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष ओम साहनी, पूर्व अध्यक्ष संजय सोनी, पूर्व अध्यक्ष अक्षय मालवीय एवं विनय भाटिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि और रोटेरियन्स उपस्थित रहे।

समारोह में अन्य रोटरी क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिवों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और नई टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मंच संचालन सपना अग्रवाल एवं साक्षी मालवीय ने प्रभावी एवं शानदार तरीके से किया। उनकी कुशल मंच संचालन शैली ने पूरे कार्यक्रम को आकर्षक और व्यवस्थित बनाए रखा।

समारोह में नई टीम ने “स्वयं से ऊपर सेवा” की भावना के साथ सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। पूरा आयोजन उत्साह, सम्मान और नई ऊर्जा से सराबोर रहा।

Tags: