राजस्थान में सूखे के हालात, किसान महासभा ने मांगी 24 घंटे बिजली
बारिश की कमी से 17 जिलों में फसलें सूखने की कगार पर, किसान नेता मनोज दुबे ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर सिंचाई के लिए uninterrupted विद्युत आपूर्ति की मांग की।
तस्वीर में रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन करते हुए लोग खड़े हैं।
कोटा, 2 सितम्बर। राजस्थान में बारिश के अभाव से फसलों पर मंडरा रहे संकट के बीच भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर किसानों को 24 घंटे कृषि बिजली दिए जाने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की कमी से बर्बाद हो रही फसलों पर गहरी चिंता जताई है।
मनोज दुबे ने कहा कि राजस्थान में मानसून ने धोखा दे दिया है और अच्छी बारिश की उम्मीद अब धुंधली पड़ती नजर आ रही है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के 17 जिलों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। कई जिलों में सामान्य से 40 से 55 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है, जो बेहद चिंताजनक है। खेत सूख रहे हैं, जलाशय खाली हैं और किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में इस बार औसत से भी बहुत कम बारिश हुई है, जिसके कारण किसानों की फसलें सूख रही हैं। पानी के अभाव में फसलों को भारी नुकसान हो रहा है और किसानों की फसलें बर्बादी की ओर हैं। ऐसी स्थिति में अनाज का उत्पादन भी बहुत ज्यादा कम होगा।
मनोज दुबे ने कहा कि वर्तमान में बारिश की बेरुखी से किसानों की फसलें सूखने की स्थिति में हैं। कृषि कुओं से सिंचाई करने वाले किसान भी कम और अघोषित विद्युत कटौती से बेहद परेशान हैं। उन्होंने कृषि कुओं के लिए 24 घंटे नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि किसानों की फसलों को बचाया जा सके। बारिश की कमी के बीच बिजली आपूर्ति को लेकर किसानों की परेशानी फसल बचाने की चुनौती को और गंभीर बना रही है।