तस्वीर में दिख रहे हैं मोहक जैन अपनी मां के साथ मतदान के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते हुए।

लोकतंत्र में एक-एक वोट की अहमियत को रेखांकित करते हुए गुजरात एयरपोर्ट पर पायलट के रूप में कार्यरत कोटा के युवा मोहक जैन विशेष रूप से मतदान करने शहर पहुंचे। तलवंडी निवासी मोहक जैन ने पेशेवर जिम्मेदारियों और व्यस्त शेड्यूल के बावजूद सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नीरज जैन एवं पिंकी जैन के पुत्र मोहक जैन तलवंडी स्थित वार्ड संख्या 57 के मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। गुजरात में पायलट के रूप में कार्यरत होने के कारण उनकी पेशेवर जिम्मेदारियां और व्यस्त शेड्यूल होने के बावजूद उन्होंने मतदान को प्राथमिकता दी और कोटा पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान करने पहुंचे मोहक जैन पूरे क्षेत्र में चर्चा और प्रेरणा का विषय बने रहे। उनके इस कदम को स्थानीय लोगों और मतदान कर्मियों ने भी सराहा।

मतदान के बाद मोहक जैन ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव प्रत्येक नागरिक की भागीदारी पर टिकी है। कार्यक्षेत्र की व्यस्तता या दूरी कभी भी मतदान से बचने का बहाना नहीं बननी चाहिए। गुजरात से कोटा पहुंचकर मतदान करने का उनका यह कदम नागरिक कर्तव्य और लोकतांत्रिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित करता है।

Tags: