कोटा के इस्कॉन मंदिर में खंडेलवाल महिला जागृति मंच का दिवाली मिलन समारोह आयोजित
| 'गोपाष्टमी गोविंद के साथ' थीम पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने गोपियों की वेशभूषा में भजनों पर नृत्य किया और अंत में भोजन प्रसादी ग्रहण की।
कोटा के इस्कॉन मंदिर में 18 नवंबर को खंडेलवाल महिला जागृति मंच का दिवाली मिलन समारोह आयोजित हुआ।
कोटा। खंडेलवाल महिला जागृति मंच की ओर से 18 नवंबर को ईस्कॉन मंदिर में दिवाली मिलन समारोह हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में आयोजित किया गया। गोपाष्टमी और गोविंद की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने गोपियों के रूप में सजकर भजनों पर नृत्य किया और उत्सव को भक्तिमय रंग दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता टोडवाल ने की। सचिव चारू कट्टा ने बताया कि समारोह में उपस्थित महिलाओं ने मंदिर में भजन और धार्मिक गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मीडिया प्रभारी मंजू रावत और संगीता दुसाद ने बताया कि समारोह की थीम 'गोपाष्टमी गोविंद के साथ' रखी गई थी। इस अवसर पर सभी महिलाएं गोपियों की वेशभूषा में पहुंचीं और भजनों की धुन पर नृत्य कर समारोह में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में मंच की संरक्षक रजनी ताम्बी, हेमा लाभी और लक्ष्मी पितलिया सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। समारोह के अंत में सभी महिलाओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। खंडेलवाल महिला जागृति मंच के इस आयोजन में धार्मिक भक्ति के साथ महिलाओं का उत्साह और आपसी सौहार्द भी देखने को मिला।