कोटा में राउंड टेबल 358 द्वारा जरूरतमंदों के लिए आरटीआई नवरात्रि किचन अभियान शुरू।   

कोटा में नवरात्रि के अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोटा सिटी राउंड टेबल 358 (KCRT 358) ने ‘RTI आरटीआई नवरात्रि किचन’ अभियान शुरू किया है। सोमवार को 50 लोगों को भोजन कराकर अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन 50 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाएगा।

संस्था अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संस्था नवरात्रि के अवसर पर सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोटा सिटी राउंड टेबल 358 की ओर से संचालित यह अभियान 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके माध्यम से प्रतिदिन 50 जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। नवरात्रि के दौरान शुरू की गई यह पहल जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने और सामाजिक सेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।

Tags: