कोटा में अनंत चतुर्दशी पर पीली साड़ी पहने सिर पर कलश रखकर चलती महिलाएं।

कोटा। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर विज्ञान नगर जैन मंदिर में दिनभर धार्मिक आयोजनों का क्रम चला। सुबह भगवान महावीर का अभिषेक और शांतिधारा हुई, जबकि दोपहर में निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाएं पीली साड़ियों और पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए।

कार्यक्रम में शास्त्री सीताराम अग्रवाल ने कहा कि विषय-वासनाओं से मन को हटाकर आत्मस्वरूप में लगाना ही ब्रह्मचर्य धर्म है। इसके पालन से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।

मंदिर समिति के मंत्री पी.के. हरसोरा ने बताया कि भगवान महावीर का अभिषेक और शांतिधारा श्री महावीर अजमेरा तथा पवन पांडेया ने की। शांतिधारा करने वालों में मनोज, आशीष जैसवाल, राजेंद्र पाटनी, पदम हरसोरा, देवेंद्र गंगवाल, मनोहर लाल जैन, रितेश सेठी, जम्बू जैन, भंवरलाल ठग, पारसमल धनोपिया, अनिल बाकलीवाल, कैलाश जैन आवा, अंकुश सीए, लक्ष्मीनारायण जैन, मूलचंद धनोपया, विपिन जैन, राजमल पाटौदी और मुकेश गोधा शामिल रहे।

दोपहर में विज्ञान नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकली। तपस्या करने वाले रितेश सेठी, अमित जैन ‘चिकू’ और रिंकू गोधा को बग्घी में बैठाकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह भगवान महावीर स्वामी की आरती उतारी गई।

महामंत्री अनिल ठौरा ने बताया कि वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर मंदिर में निर्माणकांड और पूजन हुआ। मुख्य मोदक चढ़ाने का सौभाग्य सुनील सरला कासलीवाल को मिला। सायंकाल अभिषेक के बाद माला लेने का सौभाग्य मंजू नमन सेठी, अनिल बाकलीवाल और कैलाश-अंकुश जैन को प्राप्त हुआ।

दिन का समापन महावीर युवा मंडल के तत्वावधान में हुई भव्य महाआरती के साथ हुआ। मंदिर परिसर 1008 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इसके बाद 48 दीपों के साथ रिद्धि मंत्र द्वारा भक्तामर पाठ किया गया।

Tags: