भूइंद्रेश्वर मंदिर में रामदरबार और राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा, उमड़े श्रद्धालु
कोटा के भूइंद्रेश्वर मंदिर के चौथे स्थापना दिवस पर रामदरबार और राधा-कृष्ण की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा हुई।
तस्वीर में इंदिरा विहार स्थित ओम टावर के भूइंद्रेश्वर मंदिर परिसर में चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर महामंडलेश्वर डॉ. हेमा सरस्वती, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और अन्य श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।
इंद्रा विहार स्थित ओम टावर में स्थापित भूइंद्रेश्वर मंदिर के चौथे स्थापना दिवस पर बुधवार को धार्मिक आयोजन के दौरान रामदरबार और राधा-कृष्ण की मूर्तियों की विधि-विधान से स्थापना की गई। ओम टावर निवासी रघुवीर कपूर शम्मी परिवार की ओर से मंदिर परिसर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। रामदरबार एवं राधा-कृष्ण की मूर्तियों की स्थापना के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर डॉ. हेमा सरस्वती, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भूतपूर्व नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, गोपालराम मांडा, योगेश राणा, राजेन्द्र गंभीर, श्रीमती ईशु इशीर, पुनीत ईशर, रघुवीर दाधीच, अंजू दाधीच, मीना यादव, दीपा कपूर, वरूण नागपाल, अंकिता नागपाल, नवदीप बेदी, मुस्कान बेदी, रजत देव, कनिका देव एवं तन्मय यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
चौथे स्थापना दिवस पर आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में धार्मिक अनुष्ठानों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से भूइंद्रेश्वर मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा।