यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने वरावल-हरिद्वार-वेरावल स्पेशल रेलसेवा का मार्ग में केशोद स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव निर्धारित तिथियों से दोनों दिशाओं में प्रभावी रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09203, वेरावल-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा 20.10.26 को वेरावल से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन केशोद स्टेशन पर 16.39 बजे पहुंचेगी और 16.40 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09204, हरिद्वार-वेरावल स्पेशल रेलसेवा 21.10.26 से हरिद्वार से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा केशोद स्टेशन पर 08.56 बजे आगमन और 08.57 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे की ओर से दोनों दिशाओं में केशोद स्टेशन पर दिए गए इस ठहराव से निर्धारित तिथियों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Tags: