तस्वीर में स्वर्णकार समाज सेवा समिति के सदस्य आगामी सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं।   

स्वर्णकार समाज सेवा समिति की ओर से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 27 सितंबर को झुंझुनूं के इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में शिक्षा और सरकारी नौकरी के क्षेत्र में विशेष योग्यता हासिल करने वाले स्वर्णकार समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष शिवकुमार सोनी और सचिव विश्वनाथ सोनी ने संयुक्त जानकारी में बताया कि स्वर्णकार समाज सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे।

इसके अलावा सरकारी नौकरियों में विशेष योग्यता प्राप्त करने में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

समारोह की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। बैठक में स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

Tags: