जयपुर, 21 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले की 2 नगर परिषदों और 16 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक के अनुसार घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के 12 और इंडियन नेशनल कांग्रेस के 6 अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

चौमूं नगर परिषद से आशीष दुसाद और शाहपुरा नगर परिषद से रविश खटाना भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह बगरू नगर पालिका से संतोष चौहान, बस्सी नगर पालिका से निर्मला खोलिया और चाकसू नगर पालिका से पुष्पा देवी निर्वाचित हुई हैं।

दूदू नगर पालिका से गरिमा कंवर इंडियन नेशनल कांग्रेस, जमवारामगढ़ नगर पालिका से राकेश कुमार वर्मा भारतीय जनता पार्टी, जोबनेर नगर पालिका से सरोज गुर्जर भारतीय जनता पार्टी, कालाडेरा नगर पालिका से उर्मिला कुमावत भारतीय जनता पार्टी तथा कानोता नगर पालिका से राम किशन इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

खेजरौली नगर पालिका से सुनीता सैनी, मनोहरपुर नगर पालिका से अर्जुन मोहनपुरिया, नरायना नगर पालिका से अब्दूल रज्जाक और फागी नगर पालिका से सुरेश इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। किशनगढ़-रेनवाल नगर पालिका से सुनीता अग्रवाल, फुलेरा नगर पालिका से राजू शर्मा, सांभर नगर पालिका से पवन कुमार मोदी और वाटिका नगर पालिका से कमला देवी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चाकसू नगर पालिका से पुष्पा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इस प्रकार जयपुर जिले की 2 नगर परिषदों और 16 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों के घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के 12 और इंडियन नेशनल कांग्रेस के 6 अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

Tags: